Homeचैनपुरकैमूर: चोरी की अपाचे बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस कर...

कैमूर: चोरी की अपाचे बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की छानबीन

चोरी की अपाचे बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी हरसू ब्रह्म धाम के समीप की गई।

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की अपाचे बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी हरसू ब्रह्म धाम के समीप की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (पिता- महेंद्र शर्मा, ग्राम चैनपुर, थाना चैनपुर) और अरुण कुमार (पिता- बिहार माली, ग्राम भगवानपुर, थाना भगवानपुर) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चैनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना नंबर की काली अपाचे बाइक पर दो युवक हरसू ब्रह्म धाम की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक को देखकर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने पहले टालमटोल किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने यह बाइक मात्र 12 हजार रुपये में खरीदी थी और बेचने वाले ने बाद में कागजात देने की बात कही थी। पुलिस को संदेह हुआ और जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बाइक चोरी की है।

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि बाइक चोरी की प्रतीत हो रही है। मामले में गहन जांच जारी है और जिस शख्स से बाइक खरीदी गई थी, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments