Homeमोहनियाकैमूर के 2 छात्रों ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

कैमूर के 2 छात्रों ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा मानस सरस्वती विद्या मंदिर मोहनियां के 2 छात्रों ने कुश्ती प्रतियोगिता में परचम लहराया है। दरसल औरंगाबाद में आयोजित 36 वें क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता में बिहार एवं झारखंड के कई विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजिस कुश्ती प्रतियोगिता में मानस सरस्वती विद्या मंदिर मोहनियां के 14 वर्ष से कम आयु  के 5 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें कृष राज एवं मृत्युंजय उपाध्याय को स्वर्ण पदक जीतकर अपना परचम लहराया। जबकि विशाल कुमार एवं सुधांशु पांडे ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। ये सभी छात्र नवीं कक्षा के हैं।

वही स्वर्ण पदक विजेता कृष राज एवं मृत्युंजय उपाध्याय नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अक्टूबर महीने में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जाएंगे। उक्त सभी छात्रों एवं संरक्षक आचार्य प्रमोद कुमार सिंह को गुरुवार को विद्यालय के वंदना सभा में प्रधानाचार्य रंजय कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments