Homeचैनपुरकैमूर के हाटा में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, भाला-रॉड से मारपीट के...

कैमूर के हाटा में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, भाला-रॉड से मारपीट के बाद हालत गंभीर

कैमूर के हाटा में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, भाला और रॉड से मारपीट के बाद गंभीर

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में पुराने विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान बहादुर चौहान के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिजनों के अनुसार घटना 24 मार्च की रात करीब 8 बजे की है। उस समय बहादुर चौहान अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही रामबाबू चौहान और श्यामबाबू चौहान वहां पहुंचे और कथित तौर पर हमला कर दिया। बताया गया कि श्यामबाबू चौहान के हाथ में भाला और रामबाबू चौहान के हाथ में लोहे की रॉड थी, जिससे वार कर बहादुर चौहान को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
मारपीट होते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बहादुर चौहान के पुत्र अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल को तुरंत चैनपुर थाना ले जाया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चैनपुर भेजा।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल के पुत्र अजीत कुमार, जो नगर पंचायत हाटा के वार्ड संख्या 9 के निवासी हैं, ने इस मामले में चैनपुर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि इलाज के दौरान बहादुर चौहान की हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments