Bihar | कैमूर: कैमूर जिले के नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में अपने पूर्ववर्ती डीएम सुनील कुमार से औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समाहरणालय पहुंचने पर पूर्व डीएम सुनील कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। इसके बाद नितिन कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से जिला पदाधिकारी का प्रभार संभाला।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित डीएम ने जिले के वरिष्ठ एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले के प्रशासनिक कार्यों और विभागीय प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान- उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ओमप्रकाश मंडल, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) एसडीओ भभुआ, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला सब-रजिस्ट्रार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी स्थापना उप समाहर्ता, नजारत उप समाहर्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नए जिला पदाधिकारी के पदभार ग्रहण करने से जिले के विकास कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।



