Homeकैमूरकैमूर के अलग-अलग जगहों पर जितिया पर्व पर नहाने के दौरान डूबने...

कैमूर के अलग-अलग जगहों पर जितिया पर्व पर नहाने के दौरान डूबने से 4 की मौत

Bihar: कैमूर जिले में अलग-अलग जगहों पर जितिया पर्व पर नहाने के दौरान नदी और पोखरा में डूबने से 4 किशोरों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची अलग-अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने शवों का पंचनामा करने के बाद सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भेज दिया। वहीं इस घटना से मृतक किशोरों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsआपको बता दे की पहला मामला भभुआ प्रखंड के रूपपुर गांव के दुर्गावती नदी का है जहां हरिहरपुर गांव निवासी देवनारायण सिंह का पुत्र सत्यम कुमार एवं रूपपुर गांव निवासी भागीरथी सिंह के पुत्र किशन कुमार दोनों अन्य बच्चो के साथ नदी में नहाने गए थे, तभी तेज बहाव के कारण नदी में बह गए जहां गहरे पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई। जब आसपास के लोगों ने देखा तो काफी खोजबीन किया। इसके बाद उनके शव को निकाल कर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”3″ order=”desc”]

वहीं दूसरा मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के अवैधे गांव का बताया जा रहा है, जहां जितिया पर्व पर पोखरा में नहा रहे विनोद सिंह का पुत्र सुमित कुमार पोखरा में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। तीसरा मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के वदादर गांव का बताया जा रहा है, जहां जितिया पर्व पर तालाब में नहा रहे चंद्रकांत गुप्ता के पुत्र आनंद गुप्ता तालाब में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर नवी क्लास का छात्र था। वही समाज सेवियों ने प्रशासन के द्वारा मिलने वाली आपदा के तहत मुआवजा देने का मांग की है।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”54″ order=”desc”]

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments