Homeवैशालीकेस डायरी के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा भारी, पातेपुर थाना का...

केस डायरी के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा भारी, पातेपुर थाना का दरोगा निगरानी के जाल में फंसा

पातेपुर थाना में 15 हजार घूस लेते दरोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई |

Bihar: वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पातेपुर थाना में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना के अनुसंधानकर्ता दरोगा अखिलेश कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने केस डायरी लिखने के बदले परिवादी चंदन कुमार से 15 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर चंदन कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग पटना में दर्ज कराई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पहले पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद डीएसपी सत्येंद्र कुमार राम के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। टीम ने योजना के तहत जाल बिछाया और दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। डीएसपी ने बताया कि पातेपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 84/26 और 85/26 से जुड़े मामले में केस डायरी लिखने के लिए यह रिश्वत मांगी जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कुछ दिन पहले खनन विभाग में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि हाल ही में निगरानी विभाग की टीम ने पटना में खनन कार्यालय में भी छापेमारी की थी। इस दौरान 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था।  मामला बिदुपुर प्रखंड के माइल गांव स्थित मिनाक्षी एंटरप्राइजेज से जुड़ा बताया गया था। गिट्टी भंडारण लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक परिचारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोतिहारी जिले के कालू पाकड़ निवासी राहुल कुमार रोशन और छपरा जिले के टरवा मगरपाल निवासी प्रमोद कुमार के रूप में की गई थी। दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments