Homeपश्चिमी चम्पारणकेंद्रीय रेल मंत्री का बड़ा ऐलान कहा, जल्द चलाई जाएगी 450 नई...

केंद्रीय रेल मंत्री का बड़ा ऐलान कहा, जल्द चलाई जाएगी 450 नई ट्रेन

Bihar: पश्चिम चम्पारण जिले में एक दिवसीय यात्रा पर आये केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के द्वारा पुरे देश को एक बड़ी सौगात दिया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री के द्वारा बताया गया की देश में 450 नई ट्रेन चलाई जाएगी। वही इस दौरान उन्होंने   ने बेतिया छावनी ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। ओवरब्रिज का लोकार्पण के समय रेल मंत्री ने बेतिया के माता बहनों को मंच पर बुलाकर बेतिया के माता बहनों से रिमोट कंट्रोल से ओवरब्रिज का उद्घाटन कराया। पश्चिम चम्पारण को 103 करोड़ का सौगात मिला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsआगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया की केंद्र सरकार बिहार को रेलवे विकास के लिए 1 हजार करोड़ राशि देती थी किन्तु अब मोदी सरकार उसे बढ़ाकर 10 हजार करोड़ दे रहीं है। पुरे बिहार में केंद्र सरकार ने सिर्फ रेलवे में 95 हजार करोड़ का निवेश किया है। जिससे बिहार में रेलवे का नेटवर्क मजबूत हो और बिहार का विकाश हो सकें। मोदी सरकार ने चम्पारण के लिए 4 हजार 553 करोड़ का सौगात दिया है। इसमें नरकटियागंज, रकसौल, सीतामढ़ी, मुझफ्फरपुर रेल ट्रैक डबलिंग का कार्य किया जायेगा।

उन्होंने आगे बताया की बिहार में अब तक कुल 10 वर्षो में एक हजार 8 सौ 32 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बनाया गया है। विधुतिकरण किया गया है। 98 रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। रेलवे में 95 हजार नई वैकेंसी निकाली जाएगी। इसके पहले 1 लाख 50 हजार रेलवे ने नौकरी दी है। देश में 4 तरह की और गाड़िया चलाई जाएगी। अमृत भारत का वर्जन टू चलेगी पुरे देश में। इस साल से 1 सौ नई अमृत भारत ट्रेन चलेगी। 50 नमो भारत नई ट्रेन चलेगी। 2 सौ बंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। जिसमें एसी और स्लीपर दोनों रहेंगे। 1 सौ वन्दे भारत अलग तरह की ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका 5-10 स्टेशन पर ठहराव होगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments