Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आगे उन्होंने राममंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि लालू एंड कंपनी ने बहुत अड़ेंगे लगाए, किन्तु मोदी जी ने 500 साल बाद राम मंदिर बनवाया। अब बिहार में माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा। आगे उन्होंने छठ पूजा का जिक्र करते हुए कहा की जिस राज्य में हमारी सरकार है। वहां छठ पूजा धूम-धाम से मनाई गई। मोदी सरकार ने शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण से नवाजा। वैशाली महोत्सव की शुरुआत हमने की। मोदी जी ने मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग दिलवाया। हमने मखाना बोर्ड बनाकर किसानों की मदद की। जबकि 15 साल तक लालू-राबड़ी की सरकार रही। कांग्रेस की सरकार में लालू 10 साल मंत्री थे। मैं लालू जी से पूछना चाहता हूं उन्होंने बिहार के लिए क्या किया। हिसाब-किताब लेकर आ जाइए। आगे कहा कि हमने 1 करोड़ 60 लाख घरों में जल पहुंचाया। डेढ़ करोड़ टॉयलेट बनाए। 9 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो राशन दिया।
40 लाख घर बनाएं। लालू राज ने क्या दिया- अपहरण, फिरौती, हत्या। इतने घोटाले किए, इन्हें शर्म नहीं आती। अलकतरा घोटाला, मिट्टी घोटाला। गो माता का चारा भी लालू जी ने खाया। लालू जी ने बस एक ही काम किया, अपने परिवार को सेट करने का। उनके दोनों बेटे सीएम बनना चाहते हैं। बेटी को सांसद बनाया। पत्नी पूर्व सीएम हैं। दोनों साले भी मंत्री रहे, लेकिन उन्होंने युवाओं को सेट करने का काम नहीं किया। नौकरी के बदले जमीन का सौदा कोई भूल सकता है क्या। उन्होंने लोगो से NDA को जिताने की अपील करते हुए कहा कि गोपालगंज में कहकर जाता हूं एक और 5 साल NDA की सरकार बनाइए हम बिहार को बाढ़ से मुक्त करने का काम करेंगे। साल के अंत में होने वाले चुनाव में कमल के निशान पर बटन दबाकर NDA की सरकार बनाइए।