Homeचैनपुरकुर्की से पहले ही दबोचा गया फरार आरोपी: पुलिस पहुंची घर, मौके...

कुर्की से पहले ही दबोचा गया फरार आरोपी: पुलिस पहुंची घर, मौके पर ही हुई गिरफ्तारी

कैमूर: कुर्की से पहले गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी, जगरिया से पुलिस ने दबोचा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने पहुंची थी। बार-बार छापेमारी के बावजूद था फरार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप कुमार यादव (पिता- बाबूलाल यादव) के रूप में हुई है।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसके खिलाफ मारपीट और चोरी के आरोप में पहले से चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस कई बार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन वह लगातार बचता फिर रहा था। मामले में न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती का वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने आरोपी के घर नोटिस चस्पा भी किया था, लेकिन तय समय के भीतर वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ।

जब पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने जगरिया गांव पहुंची, तो आरोपी अपने घर पर ही मौजूद मिला। पुलिस ने मौके का फायदा उठाते हुए उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आरोपी को थाना लाकर मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments