Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुबह-सुबह घर पहुंचकर किया हंगामा:घायल निर्मला देवी के अनुसार, गांव के ही पवन चौबे उर्फ जय श्रीराम चौबे सुबह उनके दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उसी दौरान उनकी बेटी घर के पास बने शौचालय की ओर जा रही थी, जिसके साथ भी आरोपी ने अभद्र व्यवहार किया।
विरोध करने पर की मारपीट:
महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के समय महिला के पति खेत में काम करने गए हुए थे, जिसके कारण मौके पर कोई बचाव करने वाला नहीं था।
थाने पहुंची पीड़िता, अस्पताल में इलाज जारी:
मारपीट के बाद घायल अवस्था में निर्मला देवी चैनपुर थाना पहुंचीं। वहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए चैनपुर CHC भेज दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस का बयान:
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



