Homeकुदराकुदरा के पास दर्दनाक हादसा: पति की आंखों के सामने ट्रेन की...

कुदरा के पास दर्दनाक हादसा: पति की आंखों के सामने ट्रेन की चपेट में आई पत्नी, मौके पर मौत

कैमूर: कुदरा रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, पूर्वा एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत

Bihar: कैमूर जिले में कुदरा रेलवे स्टेशन के पास एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक महिला की एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के दौरान पति वहीं मौजूद था और पत्नी को बचाने के लिए आवाज लगाता रह गया, लेकिन कुछ ही पल में सब कुछ खत्म हो गया। घटना के बाद पति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिसकी करुण पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कुदरा रेलवे स्टेशन से पश्चिम दिशा में पोल संख्या 598/6 और 598/5 के बीच हुई। बताया जा रहा है कि दंपति रेलवे पटरी पार कर रहे थे। पति पहले पटरी पार कर गया, जबकि उसकी पत्नी पीछे आ रही थी। उसी दौरान पति को अचानक तेज रफ्तार से आती पूर्वा एक्सप्रेस दिखाई दी। पति ने तुरंत पत्नी को रुकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन जल्दबाजी और घबराहट में महिला का संतुलन बिगड़ गया।

इसी दौरान उसका पैर पटरी के पास फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के सीढ़ी गांव निवासी शदिक खान की पत्नी अकतीमा हदीस के रूप में हुई है। घटना के बाद पति का दर्द देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए और काफी देर तक माहौल गमगीन बना रहा।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दंपति कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments