Homeचांदकुड्डी गांव में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, छत से...

कुड्डी गांव में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, छत से लटका पाया गया शव

Bihar: कैमूर जिले के चांद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुड्डी गांव में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जिसका शव घर के छत से लटकते बरामद किया गया है। दरसल यह घटना 15 अगस्त की है, जंहा कुड्डी गांव में सभी लोग स्वतंत्रता दिवस समारोह में विजी थे। वहीं गांव के नन्दलाल बिंद के माझिल पुत्र सुनील बिंद का  शव घर के छत से लटकते हुए पाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चांद थानाशव को छत से लटके देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। घटना की सुचना पर पुलिस  पहुंची और सब कुछ देखकर वापस लौट गई। वही परिजन युवक के मौत की पुष्टि के लिए चंदौली उत्तर प्रदेश ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर पुनः गांव लौट आए। रात्रि 10:00 बजे गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” tax_term=”54″ order=”desc”]

इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया की पुलिस आवेदन का इंतजार कर रही है। उन्होंने ने कहा मामला हत्या या आत्महत्या का हो सकता है। सुत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सुनील बिंद एवं बड़े भाई सोनु बिंद में झगड़ा हुआ था। ग्रामीणों में चर्चा है की घर वालों ने सुनील बिंद को मारकर शव घर में लटका दिया है।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” tax_term=”47″ order=”desc”]

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments