Homeकिशनगंजकिशनगंज: फर्जी आधार कार्ड के साथ इंडोनेशियाई महिला गिरफ्तार, 10 वर्षों से...

किशनगंज: फर्जी आधार कार्ड के साथ इंडोनेशियाई महिला गिरफ्तार, 10 वर्षों से मुंबई में रह रही थी

किशनगंज: फर्जी आधार कार्ड के साथ इंडोनेशियाई महिला गिरफ्तार, 10 वर्षों से मुंबई में रह रही थी

Bihar, किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने गुरुवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडोनेशियाई महिला को फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पानीटंकी क्षेत्र स्थित बार्डर पिलर संख्या 90 के समीप ओल्ड ब्रिज पर की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार विदेशी महिला

संदिग्ध महिला की पहचान

एसएसबी की 41वीं बटालियन सी कंपनी की बार्डर इंटरैक्शन टीम (BIT) ने महिला को रोका। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वयं को निन्योमन मुर्नी नामक भारतीय नागरिक बताया। लेकिन जब जवानों ने उसके दस्तावेजों की जांच की तो कई विसंगतियां सामने आईं।

महिला के पास इंडोनेशियाई पहचान पत्र भी बरामद हुए, जिनमें अलग-अलग नाम और व्यक्तिगत विवरण दर्ज थे। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि वह वास्तव में इंडोनेशिया के बाली प्रांत की निवासी नी कडेक सिसियानी है।

10 वर्षों से मुंबई में रह रही थी

गिरफ्तार महिला ने कबूल किया कि वह लगभग 10 वर्षों से मुंबई में रह रही थी। इस दौरान उसने एक स्थानीय एजेंट की मदद से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाए। इन्हीं दस्तावेजों का सहारा लेकर उसने न केवल भारत में ठिकाना बना लिया, बल्कि नेपाल, तुर्की और अन्य देशों के बीच भी आवाजाही करती रही।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस मामले ने भारत की पहचान सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही महिला ने कई अलग-अलग पहचान का उपयोग कर वर्षों तक भारत में रहना और विदेश यात्रा करना, सीमा प्रबंधन तथा आंतरिक सुरक्षा दोनों के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

पुलिस कार्रवाई

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि महिला के पास से फर्जी दस्तावेज, पासपोर्ट, पहचान पत्र और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। चिकित्सीय जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद महिला को आगे की कार्रवाई के लिए थाना खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है।

महिला पर विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इलाके में सनसनी

इस गिरफ्तारी के बाद सीमावर्ती इलाकों में सनसनी फैल गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब कोई विदेशी महिला इतने लंबे समय तक फर्जी पहचान के साथ भारत में रह सकती है तो देश की सुरक्षा व्यवस्था किस हद तक कमजोर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments