Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जख्मी महिला की पहचान लीला देवी के रूप में की गई है। जो सदर थाना क्षेत्र के बाबा जी चौक वार्ड नं 15 की निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी महिला लीला देवी के द्वारा किशुनदास को 50 हजार रुपया कर्ज दिया गया था। आज जब उन्होंने 50 हजार वापिस करने को कहा तो इसी बात को लेकर दोनो में कहा सुनी हो गयी। जिसके बाद किशुन दास और उनके पुत्र रोशन कुमार उक्त महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी महिला को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती। जहां जख्मी महिला इलाजरत है।
वहीं घटना से सम्बंधित जानकारी देते हुए जख्मी महिला की पुत्री सोनी कुमारी ने बताया की मेरी माँ 50 हजार कर्ज दी थी। किशुन दास को आज जब कर्ज का पैसा मांगने गयी तो उसी बात को लेकर मेरी माँ के साथ दोनो पिता पुत्र मारपीट करने लगे और मेरे साथ भी मारपीट किया। उन्होंने बताया की मारपीट ऐसा किया कि मेरी माँ गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिन्हे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही पुलिस के द्वारा त्वरित करवाई करते हुए किशुन दास को हिरासत में ले लिया गया है। और उनका पुत्र रोशन कुमार फरार हो गया। मामले से सम्बंधित जानकारी लेने पर सदर थानाध्य्क्ष श्री राम सिंह ने बताया की मारपीट की घटना का मामला सामने आया है। अवेदन अभी प्राप्त नहीं हुआ है। एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।





















