Homeचैनपुरऑटो से शराब बरामदगी के बाद फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस...

ऑटो से शराब बरामदगी के बाद फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मदुरना में की छापेमारी

चैनपुर में शराब मामले का फरार आरोपी सुनील बैठा गिरफ्तार, ऑटो से 37 लीटर से अधिक शराब बरामद

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी मदुरना गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मदुरना गांव निवासी बिठु बैठा के पुत्र सुनील बैठा के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

ऑटो से शराब बरामदगी के बाद सामने आया था आरोपी का नाम
पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर को गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि मदुरना गांव में सुनील बैठा के घर के पास एक उजले रंग के ऑटो से शराब उतारी जा रही है। इसी दौरान स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो बनाए जाने की जानकारी ऑटो चालक को हुई, जिसके बाद वह शराब लदा ऑटो लेकर उस्मान कोटि की ओर भागने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीछा शुरू किया। पुलिस वाहन को पीछे आता देख चालक ने ऑटो की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे ओवरटेक करते हुए रोक लिया। इसके बाद ऑटो की तलाशी ली गई।

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद
तलाशी के दौरान ऑटो से 137 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब, जिसकी कुल मात्रा 24.660 लीटर थी, बरामद की गई। इसके अलावा 24 पीस किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बीयर, कुल 12 लीटर तथा 2 पीस रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की, कुल 750 एमएल भी पुलिस ने बरामद की। पूछताछ में ऑटो चालक कुलदीप ने पुलिस को बताया कि उसे सुनील बैठा के घर शराब पहुंचाने के लिए 500 रुपये दिए गए थे। इसके बाद से सुनील बैठा फरार चल रहा था।

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी रखी। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर मदुरना गांव में छापेमारी कर सुनील बैठा को गिरफ्तार कर लिया गया।
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments