Homeशिवहरएक लीटर दूध के पैसों पर खूनी विवाद: 65 वर्षीय किसान की...

एक लीटर दूध के पैसों पर खूनी विवाद: 65 वर्षीय किसान की ईंट से हत्या

एक लीटर दूध के पैसे पर वृद्ध किसान की हत्या, ईंट से पीटकर मार डाला

Bihar, शिवहर: जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुआरा गांव में मामूली लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। मात्र एक लीटर दूध के बकाया पैसे को लेकर 65 वर्षीय पशुपालक किसान बच्चू सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्यामपुर भटहां थाना

रास्ते में घेरकर किया हमला

मृतक के परिजनों के अनुसार, बच्चू सिंह गांव में दूध बेचने का काम करते थे। गांव के ही एक युवक पर एक लीटर दूध का पैसा बकाया था। इसी को लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था।
बताया गया कि घटना वाले दिन आरोपित ने बच्चू सिंह को रास्ते में रोक लिया और बेरहमी से मारपीट की। ईंट से सिर पर वार किए जाने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर भटहां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक के पुत्र ने गांव के ही आकाश कुमार सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में भी आक्रोश का माहौल है। मामूली पैसों के विवाद में एक बुजुर्ग किसान की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments