Homeमधुबनीएक करोड़ की रंगदारी के आरोपित को रांची पुलिस ने पंडौल से...

एक करोड़ की रंगदारी के आरोपित को रांची पुलिस ने पंडौल से किया गिरफ्तार

Bihar: मधुबनी जिले के पंडौल बाजार स्थित एक होटल से रांची पुलिस ने एक शातिर अपराधियों गिरफ्तार किया, आरोपियों पर एक करोड़ की रंगदारी का आरोप है, दरअसल रांची पुलिस की गठित एसआईटी ने पंडौल बाजार स्थित एक होटल से शातिर अपराधी को तब गिरफ्तार किया जब वह अपने साथी के साथ खाना खाने पहुंचा था, वह व्हाट्सएप वीडियो कॉल से अपने दूसरे साथी से बातचीत कर रहा था, उसी समय उस अपराधी के मोबाइल नंबर को ट्रेस करती पुलिस वहां पहुंची और उसे घेर लिया, पंडौल पुलिस की मदद से शातिर अपराधी पकड़ा गया, गिरफ्तार अपराधी झारखंड के सरायकेला थाना क्षेत्र के आदित्यपुर मठिया बस्ती निवासी मनोज पाठक का पुत्र आशीष पाठक बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंडौल पुलिस
पंडौल पुलिस

इस संबंध में जानकारी देते हुए रांची के नगड़ी थाना पुलिस पदाधिकारी एवं टेक्निकल सेल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार युवक एक करोड़ की रंगदारी के मामले में झारखंड नगर थाना क्षेत्र का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है, इसकी तलाश पिछले कई दिनों से पुलिस कर रही है, पिछले कई दिनों से पंडौल मध्य पंचायत के कमलपुर डीहटोल में अपने एक साथी के यहां छिपकर रह रहा था, गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड पुलिस अपने साथ रांची ले गई।

बताया जा रहा है कि पिछले महीने रांची के प्रसिद्ध व्यवसाई डॉ संदीप राज से गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी, इस मामले में 23 दिसंबर को नगड़ी थाना में कांड संख्या 217/21 दर्ज की गई थी, इस मामले में 4 दिन पूर्व ही तीन आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित रांची पुलिस की एसआईटी टीम लगातार छापेमारी में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments