Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार, कुड़ारी गांव में ईद की नमाज के बाद शादी से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में गांव के ही नौशाद अंसारी और इमरान अंसारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने नौशाद अंसारी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद घायल नौशाद अंसारी की शिकायत पर कुल 18 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुड़ारी गांव निवासी पीर मोहम्मद अंसारी के दो पुत्र—तजीमुद्दीन अंसारी और मिनहाज अंसारी—को शनिवार की देर रात गिरफ्तार किया। रविवार को दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद रामपुर पीएचसी में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए भभुआ जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



