Bihar: कैमूर जिले चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के 7 पैक्स में आगामी 3 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर 22 अक्टूबर तक आपत्ति प्राप्त करने के बाद 25 अक्टूबर की रात फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है, वहीं प्रकाशित मतदाता सूची को लेकर कई पैक्स सदस्यों के द्वारा कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामले में जानकारी देते हुए उदारामपुर पैक्स के सनाउल्लाह खान, एहतेराम खान, फिरदौस खातून, सजिला खातून सहित कई लोगों के द्वारा बताया गया, उदारामपुर पैक्स में सैकड़ो लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है, जबकि कई सदस्यों का नाम सदस्य से सह सदस्य में कर दिया गया है।
जब इससे जुड़ी जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी शुभम प्रकाश से लिए तो उनके द्वारा बताया गया, 22 अक्टूबर तक पैक्स मतदाता सूची में आपत्ती लिया गया था, जिसके बाद आपत्ति का निराकरण जारी था जिसमें कई आपत्ति में यह दावा किया गया था कि उनका सदस्य से सह सदस्य में नाम हो गया है जबकि कुछ लोगों का कहना था कि प्रकाशित मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है।
प्राप्त आपत्ति पर कार्रवाई करते हुए उदयरामपुर पैक्स के 5 सह सदस्यों को सदस्य में नाम शामिल गया है, जबकि 14 लोगों का नाम जारी मतदाता सूची में नहीं था, जबकि 2019 के सूची में उनका नाम था, उस आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ दिया गया है, वहीं बिऊर मानपुर में तीन, मंझुई में तीन, मदुरना में एक, करजी में 10 लोगों का नाम जोड़ा गया है।
वहीं कई लोगों के नाम गलत थे जिनमें सुधार हुआ है, उसमें सिरबीट में 38 नाम सुधार हुए हैं मंझुई में पांच, बिऊर मानपुर में 72 एवं मदुरना में 43 लोगों का नाम सुधार किया गया है, वहीं 25 नाम मदुरना में सह सदस्य से सदस्य में हुए हैं, इन्हीं सब सुधार की प्रक्रिया के कारण अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन में काफी विलंब हुआ, शुक्रवार रात 8 बजे के करीब मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर में मतदाता सूची को चश्पा कराया गया है।