Homeशिवहरआंखें फोड़ मजदूर की निर्मम हत्या, शव बरामद

आंखें फोड़ मजदूर की निर्मम हत्या, शव बरामद

Bihar: शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहर गांव में एक मजदुर की आंख फोड़ हत्या कर शव को गांव स्थित तालाब में फेंक दिया गया है। मृतक मजदुर की पहचान कुशहर वार्ड 9 निवासी सुरेश पासवान के रूप में की गई है। दरसल युवक तीन दिन से लापता था। जिसका शव रविवार को गांव स्थित तालाब से बरामद किया गया है। मृतक की आंख फूटी देखकर लोगों का आक्रोश भड़क गया, जिसके बाद स्वजन और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिवहर -तरियानी स्टेट हाइवे को कुशहर चौक के पास जाम कर दिया। वहीं कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ उग्र प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने करीब चार घंटे तक स्टेट हाइवे को जाम रखा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही घटना की सूचना के बाद एसडीपीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में तरियानी थानाध्यक्ष विनय प्रसाद व नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले से सम्बंधित जानकारी लेने पर एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। स्वजनों का बयान दर्ज किया जाएगा। दोषियों को किसी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आपको बता दे की कुशहर वार्ड 9 निवासी सुरेश पासवान मजदूरी का काम करते थे। चार साल पूर्व उनकी शादी हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे है। सुरेश पासवान मेहनत मजदूरी कर पत्नी व बच्चे की परवरिश कर रहे थे।

वही तीन दिन पूर्व वह मजदूरी के लिए घर से निकले थे। जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। स्वजन उनकी खोज में लगे थे। इसी बीच रविवार की अहले सुबह कुशहर वार्ड 1 स्थित तालाब में उपलाता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। स्वजन समेत ग्रामीणों ने शव की पहचान कुशहर वार्ड 9 निवासी राज मंगल पासवान के पुत्र सुरेश पासवान के रूप में की। इसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। जबकि आंखें फूटी और जख्म देखकर लोगों का आक्रोश भड़क गया। स्वजनों के अनुसार उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वहीं आंख फोड़ दिया गया है। साथ ही शव को तालाब में फेंक दिया गया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments