Homeचैनपुरअलग-अलग मामलों में चैनपुर पुलिस ने दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

अलग-अलग मामलों में चैनपुर पुलिस ने दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

चैनपुर पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Bihar, कैमूर: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ग्राम मदुरना निवासी राम भरोसे पासवान और उमेश सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को उनके गांव मदुरना से गिरफ्तार किया। पुलिस को इनकी तलाश लंबे समय से थी, लेकिन ये दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

चैनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वारंटियों और आपराधिक मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments