Homeचैनपुरअलग-अलग काडों के दो हत्यारोपी के घर चैनपुर पुलिस ने मुनादी करवा...

अलग-अलग काडों के दो हत्यारोपी के घर चैनपुर पुलिस ने मुनादी करवा किया इश्तिहार चस्पा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में पुलिस के द्वारा हत्या के मामले में फरार चल रहे दो अलग-अलग कांडों के अभियुक्तों के घर न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार मुनादी करवाते हुए चस्पा कर किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

इश्तिहार चस्पा से संबंधित जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया ग्राम सिरबीट के निवासी फिरोज खान पिता समीम खान के ऊपर हत्या के मामले में चैनपुर थाने में कांड संख्या 210/21 दर्ज है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा कई बार छापेमारी की गई, मगर वह फरार चल रहे हैं न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार मुनादी करवाते हुए उनके दरवाजे पर चस्पा किया गया, साथ ही स्थानीय लोगों को इश्तिहार पढ़कर सुनाया भी गया है।

इसके साथ ही ग्राम मलिकसराय के निवासी पिंटू सिंह उर्फ मिथिलेश सिंह पिता बजरंग सिंह के ऊपर बिस्कोमान खाद गोदाम के सहायक प्रबंधक के हत्या के मामले कांड संख्या 10/22 दर्ज है जिसमें वह आरोपित है, उनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस के द्वारा कई बार छापेमारी की गई, मगर लगातार फरार है उनके घर भी मुनादी करवाते हुए न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार चस्पा किया गया है एवं स्थानीय लोगों को विस्तार से पढ़कर सुनाया भी गया है।
न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार में दर्ज निर्धारित अवधि तक अगर हत्या आरोपितों के द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया जाता है तो उनके यहां न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments