Homeअररियाअररिया में पहचान छुपाकर रह रहे बांग्लादेशी युवक को पुलिस ने किया...

अररिया में पहचान छुपाकर रह रहे बांग्लादेशी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar: अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के मरंगी टोला वार्ड न0 11 से नगर थाना पुलिस के द्वारा पहचान छुपाकर रह रहे एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। गिरफ्तार युवक की पहचान हाकिम के रूप में की गई है, जो ग्राम देवी नगर, वार्ड न0 7, थाना व जिला चपाई नवाबगंज बांग्लादेश निवासी अंसार अली के पुत्र बताया जा रहा है। वह पिछले करीब 3 साल से रामपुर कोदरकट्टी मरंगी टोला वार्ड 11 में रंगीला खातून पिता मुश्ताक अहमद से शादी करके अपना मूल पहचान छिपाकर रह रहा था। वही इस संबंध में  कार्यालय कक्ष में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसपी ने बताया कि नगर थाना पुलिस को एक व्यक्ति के बांग्लादेशी नागरिक होते हुए अवैध तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा इसे संज्ञान में लेकर युवक को पकड़़ा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजाँच में पता चला की युवक नवाब पेसर सुभान साकिन रामपुर कोदरकट्टी मरंगी टोला वार्ड 11 थाना व जिला अररिया में नाम बदलकर रह रहा है। जो मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। वह अपने चचेरे ससुर सुभान को अपना पिता बनाकर अवैध तरीके से आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड बनवाया है। उसके पास से बांग्लादेसी नागरिक होने का प्रमाणिक साक्ष्य भी मिला है। जिसके बाद उसके विरूद्ध अवैध तरीके से भारत में आकर रहने तथा फर्जी तरीके से वैध कागजात बनाने के संदर्भ में अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वही इस सम्बन्ध में  नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि युवक नवाब ने बांग्लादेश का नागरिक होने की बात स्वीकार की है। वह यहां रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के मरंगी टोला वार्ड 11 में शादी करके पिछले 3 साल से रह रहा था। उसको नौ-दस महीने का एक बच्चा भी है।

NS News

मोहनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और सास गिरफ्तार, गला दबाकर हत्या का आरोप

NS News

तंत्र-मंत्र के नाम पर 9 लाख के जेवर हड़पे, बीमार मामा को ठीक करने का दिया झांसा; पिता-पुत्र गिरफ्तार

NS News

मुठानी में रेलवे सिग्नल केबल चोरी का पर्दाफाश, बोरी में केबल लेकर जाते तीन पकड़े गए, पूछताछ में दो बार केबल काटने की बात कबूली

घटना स्थल की जांच करते थानाध्यक्ष

बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, आमने-सामने आए दो पक्ष; पथराव में युवक घायल

NS News

मोहनिया में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

घायल का इलाज करते चिकित्सक

धान रोपनी से लौट रहीं महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

NS News

कमरे में सो रहे पेंटर को जहरीले सांप ने डंसा, हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर

NS News

बगीचे में सो रहे युवक पर देर रात हमला, कंधे में गोली लगने से गंभीर; वाराणसी रेफर

NS News

रात के अंधेरे में टाटा मैजिक को किया आग के हवाले, वाहन राख; अज्ञात पर केस दर्ज

NS News

मवेशी तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, अवैध पासिंग कराने वाले आठ लाइनरों पर केस दर्ज

बताया गया की एक दिन पूर्व इसने पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए कागजात स्थानीय मुखिया को दिया था। मुखिया पति को शक हुआ तो पूछताछ की, तब यह बात सामने आयी कि युवक नवाब बांग्लादेश का नागरिक है। कुछ साल पूर्व वह पूर्णिया जिले के सुखसेना गांव अपनी खाला के यहां बांग्लादेश से आया था। अब वह बांग्लादेश जाने के लिए पासपोर्ट बनाने की तैयारी में था, जिसको लेकर स्थानीय मुखिया पति के पास कागजात लेकर गया था। मुखिया पति राजेश कुमार को इस बात पर शक हुआ कि इसके वोटर कार्ड में पिता की जगह पत्नी का नाम लिखा था। मुखिया पति की पूछताछ में हीं उसने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है और कुछ सालो से अपने ससुराल रामपुर कोदरकट्टी गांव में रह रहा है।

NS News

हरिपुर में शराब कारोबार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, पथराव को लेकर पुलिस ने 11 लोगों पर किया FIR

NS news

घर में काम करते समय करंट की चपेट में आई 27 वर्षीय महिला, मौके पर मौत; दो बच्चों की छिनी मां की ममता

NS News

रात में सांप ने डंसा, सुबह बिगड़ी हालत; झाड़फूंक में बीता समय, अस्पताल पहुंचते ही 15 वर्षीय काजल ने तोड़ा दम

NS News

भगवानपुर में सर्पदंश से 21 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल की बजाय झाड़-फूंक में बीता कीमती समय

NS News

कैमूर में जमीन के सौदे को लेकर चली गोलियां, 45 वर्षीय व्यक्ति के पैर में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

NS News

भगवानपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 3.5 लीटर सनफिक्स के साथ दुकानदार गिरफ्तार

NS News

कैमूर के मातर गांव में चोरी की बड़ी वारदात, एक ही रात चार घरों में धावा; ग्रामीणों ने एक आरोपी दबोचा

NS News

इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्रों पर जानलेवा हमला, परीक्षा देकर लौट रहे युवकों को कार से खींचकर पीटा

NS News

कैमूर में रिश्वतखोर अमीन पर कार्रवाई, किसानों की शिकायत के बाद सर्वे कार्य से हटाया गया

NS News

पुलिस वाहन से भिड़ी बाइक: 20 वर्षीय युवक की मौत, गुस्साई भीड़ पर काबू पाने को हवाई फायरिंग

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments