Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नामांकन पत्रों की जांच 1 और 2 अप्रैल को की जाएगी। वहीं, नाम वापसी की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसी दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे और उसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतपत्रों की गिनती की जाएगी और विजयी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि अमांव पैक्स चुनाव की अधिसूचना बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा जारी कर दी गई है। आदेश के अनुसार चुनाव से जुड़ी सभी सूचनाएं प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी गई हैं और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।



