Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस संबंध में जानकारी देते हुए चैनपुर के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शुभम प्रकाश ने बताया कि अमांव पैक्स में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतदान 11 अप्रैल को कराया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक निर्धारित की गई थी।
अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार श्रीवास्तव, रत्नाकर सिंह और कमलेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं सदस्य पद के लिए अलग-अलग श्रेणियों में उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। अनारक्षित सदस्य पद के लिए निरंजन चौबे, राम लखन बिंद और शिवम तिवारी ने आवेदन दिया है। अनारक्षित महिला सदस्य पद के लिए ममता देवी, आरती तिवारी और इंदु कुमारी मैदान में हैं।
पिछड़ा वर्ग सदस्य पद के लिए सुरेंद्र कुमार और जंग बहादुर यादव ने नामांकन किया है, जबकि पिछड़ा वर्ग महिला सदस्य के लिए तेतरा देवी ने पर्चा भरा है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग सदस्य पद के लिए मनीष शर्मा और प्रमोद कुमार उम्मीदवार हैं तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला सीट के लिए फूला देवी ने नामांकन किया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति/जनजाति सदस्य पद के लिए झारखंडी धोबी तथा महिला सीट के लिए मराछी देवी और नंदनी देवी ने आवेदन दिया है। निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार, सभी प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 1 और 2 अप्रैल को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 4 अप्रैल तय की गई है। उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। मतदान 11 अप्रैल को कराया जाएगा और उसी दिन मतों की गिनती के बाद विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।



