Thursday, April 24, 2025
Homeमधेपुराअपराधियों ने पूर्व मुखिया पति की गोली मार कर दिया हत्या, जाँच...

अपराधियों ने पूर्व मुखिया पति की गोली मार कर दिया हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

Bihar: मधेपुरा जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा आलमनगर प्रखंड के गंगापुर पंचायत की पूर्व मुखिया अर्चना देवी के पति संजय कुमार जायसवाल उर्फ बमबम भगत का सोनामुखी बाजार में अपराधियोंं के द्वारा गोली मार हत्या कर दिया गया है। दरसल यह घटना बुधवार की रात्रि करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है, अपराधी 3 की संख्या में थे। हालांकि उनमे से एक अपराधी को ग्रामीणों के द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वही घटना की सूचना मिलते ही रतवारा थानाध्यक्ष त्रिलोक नाथ शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जाँच में जुट गए। जानकारी  के अनुसार सभी अपराधी संजय  जायसवाल उर्फ बमबम भगत के साथ ही थे। कुछ देर पूर्व से ही उनसे बातचीत कर रहे थे। जिसके बाद मौका पाते ही अपराधियों ने उन्हें गोलोयो से भून दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्व मुखिया पति संजय कुमार जायसवाल
पूर्व मुखिया पति संजय कुमार जायसवाल

जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजय जायसवाल उर्फ बमबम भगत सोनामुखी बाजार से पश्चिम कचहरी से  मकई का भुट्ठा खाकर वापस घर लौट रहे थे। कचहरी से बमबम भगत के घर की दूरी महज 200 मीटर है। वही कचहरी से जैसे ही वह सोनामुखी-हापुड़ जाने वाली सड़क पर चढ़े तो कार्नर पर स्थित पान दुकान पर रूक गए। पान खाने के दौरान ही अपराधियों ने घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बमबम भगत के सिर, गर्दन, छाती व पैर में गोली मारी गई है। जिस कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वही गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दुकान व घर के दरवाजे-खिड़की आदि बंद कर लिए। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।

वही बमबम भगत की मौत के बाद अपराधी पैदल ही भाग निकले। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सुचना  पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों की धड़पकड़ के लिए आसपास के मकई खेत में तलाशी अभियान शुरू की है। बताया जा रहा है कि सभी अपराधी आसपास के ही हैं। एक अपराधी के पकड़े जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। हालांकि कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है बमबम भगत इन दिनों कटिहार में कुरकुरे की फैक्ट्री स्थापित कर रहे थे। साथ ही पेट्री कांट्रैक्टर के तौर पर ठेकेदार भी कर रहे थे।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments