Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बदमाशों के द्वारा जब उनपर भी फायरिंग किया गया तो वह मैरेज हाल के अंदर भाग गए। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुई के मलयपुर के टून सिंह के पुत्र अमित की बारात आयी थी। बक्सर के बड़की नैनीजोड निवासी सूर्यदेव उपाध्याय की बच्ची प्रगति की शादी थी। मृतक की पहचान जमुई जिले के मलेयपुर के गोल्डेन सिंह (दूल्हे के भाई) व भागलपुर जिले के मानिकपुर थाना के शाहकुंड निवासी सर्वेन्द्र सिंह (दूल्हे के बहनोई) के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग वापस बिना शादी हुई घर लौट गए। बारात दानापुर खगौल मार्ग स्थित रूद्रा मैरेज हाल में आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। घटना स्थल से पांच पिस्टल का खोखा पुलिस ने बरामद किया है।