Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक बाइक पर सवार होकर यहां से होते हुए अपने गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। जिस कारण घटनासथल पर ही उसकी मौत हो गई। वही मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए हाईवे पेट्रोलिंग टीम के आलोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाने के लिए पहुंची। किन्तु उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।
उन्होंने बताया कि बाइक सवार को टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृत युवक के पास उसका आधार कार्ड था, जिसके आधार पर उसकी पहचान कर स्वजन को घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।