Homeमोहनियाअज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास डड़वां-एनएच 30 बाईपास मार्ग पर बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान दादर गांव निवासी 70 वर्षीय राम अवध सिंह के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजानकारी के अनुसार, राम अवध सिंह बुधवार को एक शादी समारोह में शामिल होने रामगढ़ गए थे। देर रात घर लौटते समय बसंतपुर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान दादर गांव की ओर दूध लेकर जा रहा एक डेयरी वाहन वहां पहुंचा। वाहन चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल व्यक्ति की मदद करने का प्रयास किया। घायल ने अपना गांव दादर बताया, जिसके बाद चालक ने तुरंत ग्रामीणों और सरकारी एम्बुलेंस को सूचना दी।

ग्रामीणों के पहुंचने के बाद घायल को एम्बुलेंस से अनुमंडल अस्पताल मोहनियां लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments