Monday, May 12, 2025
Homeबेगूसरायहर्ष फायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली, इलाज जारी

हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली, इलाज जारी

Bihar: बेगूसराय जिले में एक शादी समारोह में हुए हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। युवक को गोली जयमाला के रस्म के समय हर्ष फायरिंग के दौरान लगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जयमाला के रस्म के दौरान गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। दरसल यह घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के चनारपुर गांव निवासी   सुनील कुमार का पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। घटना से सम्बंधित जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया है कि घायल युवक प्रिंस कुमार अपने मामा के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। उन्होंने बताया है कि बारात सही तरीके से दरवाजा लग गया था।

NS News

चौकीदार पुत्र अभिनंदन की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार

NS News

ताड़ी के पैसे के विवाद में युवक के गर्दन पर हथियार से वार कर किया जख्मी

NS News

पुलिस ने नासरीगंज से वाहन लूट गिरोह के सरगना समेत 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार

NS News

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, शाहाबाद की धरती से संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार का शंखनाद करेगी रालोमो

NS News

हत्यारोपित को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग व पथराव, 25 नामजद एवं 75 अज्ञात पर मामला दर्ज

NS News

सड़क हादसे में 2 महिलाएं हुई घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त

NS News

अपराधी सीएसपी की महिला संचालक से 4 लाख रुपए लूट हुए फरार

माता-पिता के साथ

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 3 भाईयो में सबसे बड़े थे मनीष रंजन

NS News

मां का दाह्य संस्कार करने कार से बक्सर जा रहे पुत्र समेत 3 की दुर्घटना में मौत

सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अपराधियों ने बनाया वीडियो, 1 गिरफ्तार

दरवाजा लगने के बाद जब जयमाला का रस्म किया जा रहा था। तभी प्रिंस कुमार के बगल में एक लड़का हथियार लेकर बैठा था और इस दौरान ताबड़तोड़ हथियार से हर्ष फायरिंग करने लगा। हर्ष फायरिंग करने के दौरान ही प्रिंस कुमार को पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया है की गोली लगते ही प्रिंस कुमार बेहोश होकर उसी जगह पर गिर गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है।  इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा वीरपुर थाना पुलिस को दी गई।  मौके पर बीरपुर थाने के पुलिस पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments