Homeनवादाहत्यारोपी को पकड़ने गई पुलिस पर किया गया पथराव, 5 गिरफ्तार

हत्यारोपी को पकड़ने गई पुलिस पर किया गया पथराव, 5 गिरफ्तार

Bihar: नवादा जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौर गांव में वांछित अपराधी की सूचना पर गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों के द्वारा पुलिस की वाहन पर पथराव किया जाने लगा। घटना में 2 पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है साथ ही 2 पुलिस कर्मी के चोटिल होने की बात कही जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

यह कार्रवाई जिला आसूचना इकाई एवं नारदीगंज थाना के पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। दरसल यह घटना बीते रात सोमवार की है। इस मामले में पुलिस उसी गांव के 5 व्यक्ति को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले से सम्बंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया मुफस्सिल थाना के गोनावां निवासी पूना यादव उर्फ सुनील यादव के पुत्र कारु यादव हैं। उनके विरुद्ध नगर थाना में कांड संख्या 1983/23 का हत्याकांड में नामजद अभियुक्त हैं। घटना के बाद वह फरार चल रहा था।

इसी बीच डीईओ टीम को गुप्त सूचना मिली कि वह वांछित अपराधी नारदीगंज थाना के भदौर गांव में अपनी बहन सोनी देवी पति राकेश यादव उर्फ कल्लू यादव के घर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर तब डीईओ टीम और नारदीगंज थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से उसके घर में छापेमारी की। पुलिस की भनक मिलते ही उसके परिजनों ने वांछित अपराधी को भगा दिया, और पुलिस वाहन पर पथराव करने लगा,जिससे पुलिस की 2 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया,वही दो पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए , इस घटना में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में भदौर निवासी पिंकी देवी,पियारिया देवी,सोनी देवी,रीना देवी,राकेश यादव शामिल हैं, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया इस मामले में 15 नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 22/2024 दर्ज कर अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments