Homeसीतामढ़ीसीतामढ़ी के परसैनी में माँ व ढेढ़ वर्ष के पुत्र की संदिग्ध...

सीतामढ़ी के परसैनी में माँ व ढेढ़ वर्ष के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bihar: सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौनी मैलवार अंडहारा गांव में वार्ड नंबर 4 में होली के मौके पर एक महिला और उसके दुधमुंहे बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। वारदात को दहेज के लिए प्रताड़ना से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक महिला अर्चना कुमारी की शादी वर्ष 2017 में इसी थाना क्षेत्र की कठौर पंचायत वार्ड नंबर 07 में हुई थी। अर्चना को दो बच्चे हुए। अनीस कुमार अभी पांच वर्ष का है और वही मौत का शिकार हुआ आंशिक डेढ़ वर्ष का था। आशंका जताई जा रही है की गला दबाकर मां-पुत्र की हत्या की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक आंशिक
मृतक आंशिक

वही डीएसपी रविशंकर सिंह का कहना है कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। पति व ससुराल पक्ष से सभी फरार हैं। सास को हिरासत में लिया गया है। मृतका की पहचान अंडहरा गांव निवासी राजेश पासवान की पत्नी अर्चना कुमारीव डेढ़ वर्षीय पुत्र आंशिक के रूप में की गई है। मृतका अर्चना के चाचा रविंद्र पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिनमें पति राजेश पासवान, ससुर शंकर पासवान, भैंसुर सुशील पासवान व सास बच्ची देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

अर्चना की दादी मंजू देवी ने बताया कि कुछ माह पूर्व राजेश पासवान ने पूर्वी चंपारण जिले में चोरी-छिपे किसी लड़की से शादी रचा ली। इसकी भनक अर्चना को लगी। अर्चना विरोध करती थी। इसके लिए राजेश अपनी पत्नी को मारा पीटा करता था। वहीं जान से मारने की धमकी देता था। दो माह पूर्व राजेश की मारपीट से तंग आकर अर्चना मायके चली आई थी। फिर मायके पक्ष के लोगो ने समझा बुझाकर ससुराल भेज दिया था।

वह 7 मार्च को ससुराल लौटी थी। अर्चना व उसके पुत्र की मौत के बाद राजेश अपने एक पुत्र अनीस कुमार को लेकर फरार हो गया। अर्चना के चाचा हरिंदर पासवान ने कहा कि अर्चना की शादी वर्ष 2017 में राजेश से हुई थी। इसी थाना क्षेत्र की कठौर पंचायत वार्ड नंबर 07 में ससुराल है। अर्चना को दो बच्चे हुए। अनीस कुमार अभी पांच वर्ष का है तो आंशिक डेढ़ वर्ष का था। मृतका की बहन निमी कुमारी के अनुसार, अर्चना तीन बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी। इधर, थानाध्यक्ष ओम पुकार प्रिये ने बताया कि प्रथम दृष्टता प्रतीत हो रहा है कि महिला व उसके पुत्र का गला दबाकर हत्या की गई है। दोनों के गले पर फंदे का निशान है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments