Homeबिहारसनकी पिता ने अपने दुधमुंहे पुत्र की गला काट कर दी निर्मम...

सनकी पिता ने अपने दुधमुंहे पुत्र की गला काट कर दी निर्मम हत्या

Bihar: शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 24 चिकनौटा में एक सनकी पिता के द्वारा अपने सवा महीने के पुत्र की धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है। वही शव को छिपाने के लिए घर के पीछे स्थित झाड़ी में फेंक दिया। अलसुबह जब बच्चे को स्वजनों ने गायब देखा तो हड़कंप मच गया। स्वजनों की सख्ती के बाद आरोपित पिता ने बच्चे की हत्या कर झाड़ी में शव फेंके जाने की बात स्वीकारी। जिसके बाद उसकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS NewsNS News

घटना की सुचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने आरोपित पिता तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव निवासी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। अबतक की पूछताछ में उसने बताया है कि उक्त बच्चे में उसे राक्षस नजर आ रहा था। अगर वह बच्चे की हत्या नहीं करता तो आने वाले समय में यह बच्चा उसकी हत्या कर देता। हालांकि पुलिस अब भी उससे पूछताछ कर रही हैं। उधर, घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। मौसम नवरात्र का हैं। बच्चे की हत्या को तंत्र साधना से जोड़ा जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवहर नगर पंचायत के वार्ड 24 के पार्षद शंकर साह की पुत्री ज्ञानी देवी की शादी 22 साल पूर्व तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव निवासी राजेश साह के साथ हुई थी। जिससे 18 और 20 साल की दो बेटी है। शादी के कुछ वर्ष बाद ज्ञानी देवी मायका आकर रहने लगी। 6 साल पहले राजेश साह भी चिकनौटा आकर अपने ससुराल में रहने लगा। वह कोई काम नहीं करता था। लंबे इंतजार के बाद सवा माह पूर्व ज्ञानी देवी ने एक पुत्र को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद मायका से लेकर ससुराल तक जश्न का माहौल था।

ज्ञानी देवी ने चैती छठ का व्रत कर रखा था। घर के लोग पूजा पाठ में व्यस्त थे। सांध्यकालीन अर्घ्य के बाद ज्ञानी देवी सहित स्वजन सो गए। इसी बीच रात तकरीबन 2:00 बजे राजेश साह ने घर में सो रहे बच्चे को उठा लिया और घर के पीछे स्थित जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से गला काट कर उसकी हत्या कर दी। सोमवार के अलसुबह उठने पर बच्चे को गायब देख हड़कंप मच गया। लोग बच्चे की तलाश करने लगे। पूछताछ के बाद पिता ने बच्चे की हत्या की बात स्वीकारी और फेंके गए जगह पर ले जाकर शव दिखा दिया। वही एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments