Homeचांदसंदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत घर में लटकते मिला शव

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत घर में लटकते मिला शव

Bihar: कैमूर जिले के चांद प्रखंड अंतर्गत चंदोस गांव में शनिवार की देर शाम एक विवाहिता का शव उसके घर से  लटकते हुए बरामद किया गया है। विवाहिता के मायके वालों के द्वारा दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मायके वालों को सौप दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम विनय कुमार की पत्नी अमृता कुमारी का शव मिट्टी के घर में बड़ेरी में रस्सी से लटकते हुए मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रूमा सिंह ने बताया की रविवार को सुबह मृतका का शव मायके वालों को सुपुर्द कर दिया गया है।

उन्होंने ने कहा मायके वालों के द्वारा ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा गया है। चंदोस गांव के शिवकुमार बिंद के पुत्र एवं मृतका के पति विनय कुमार को गांव के ही तेजु बिंद गोद लिए हुए थे। तेजु बिंद ने एक साल पहले चैनपुर थाना में भदौरा गांव में विनय कुमार एवं मृतका अमृति देवी की शादी कराइ थी। मौत के समय मृतका गर्भ से थी। मृतका के पति ससुर ने बहू को आत्महत्या का आरोप लगा रहे हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments