Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के द्वारा मृतका के पति अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत विवाहिता का मायका कुदरा थाना क्षेत्र के धनाढ़ी गांव में है। अक्टूबर 2023 में उसकी अंकित के साथ शादी हुई थी। मृतका का पोस्टमार्टम कराने भभुआ पहुंचे उसके मौसा दीपचंद सिंह ने बताया कि शादी के बाद रंजू के ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपए और बुलेट गाड़ी मांगने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर 4 दिन पहले वह भाग कर अपने मायके गई थी।
उसके बाद उसकी मां ने उसे यह कहते हुए वापस ससुराल भेजा कि हम लोग आकर समझाएंगे। लेकिन 4 दिन बाद ससुराल में उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। घटना के संबंध में कुदरा थाना के अवर निरीक्षक अक्षय कुमार ने बताया कि मामले में मृतका की मां के द्वारा कुदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें दहेज के लिए विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में मृतका के पति, सास, ससुर, देवर, ननद व दादा ससुर समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए आरोपित बनाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर मृतका के पति को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।