Homeगोपालगंजशॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो मासूम की हुई मौत

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो मासूम की हुई मौत

Bihar: गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव में शार्ट सर्किट लगने से एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। इस आगलगी की घटना में दो मासूम बच्चे झुलस गए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान महमदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ब्रजेश महतो के 5 वर्षीय पुत्री इसानी कुमारी और 2 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार के रूप में की गई है। इस अगलगी की घटना में लगभग 10 से 12 घर भी जल गए है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव निवासी ब्रजेश महतो अपने पिता के साथ खेत में मजदूरी करने गए थे। इसी बीच उसकी पत्नी दोनो बच्चो को अपने देयादिन के घर में सुलाकर अपने पति और ससुर के लिए खाना लेकर खेत में चली गई थी। तभी सॉर्ट सर्किट से उसके घर में आग लगते देख दोनो मासूम जग गए और अपनी जान बचाने के लिए अपने रूम में पलंग के नीचे छुप गए। लेकिन आग देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरी तरह से फैल गया। जिससे दोनो मासूम बच्चे जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। आग लगने की सूचना पाकर स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए सभी लोग अपने स्तर से जुट गए लेकिन किसी की ध्यान घर में मौजूद बच्चो पर नही गई। जब उसकी मां दौड़कर आई और अपने बच्चो को खोजने लगी तब दोनो कही नजर नहीं आए तब तक आग विकराल रूप लेकर पूरे घर को अपने आगोश में ले ली थी।

स्थानीय लोगो के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और इसकी सुचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने इसकी सुचना फायर बिग्रेड को दिया। एक घंटे बाद जब फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची तब आग बुझ चुकी थी। तब तक आग ने घर में मौजूद दोनो बच्चो को अपने आगोश में ले लिया था। जिससे दोनो बच्चो की मौत हो गई। वही इस आग लगी की घटना में अन्य 10 से 12 घर तक भी आग पहुंच गई, जिससे आग लगने से लाखो की नुकसान होने की संभावना है।

वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए महमदपुर थाना के एएसआई मोहन कुमार निराला ने बताया की गोपालपुर गांव में आगलगी की सूचना मिली थी । इस आगलगी में दो मासूम बच्चों की जलने से मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। साथ ही गांव में आस पास के करीब 10 से 12 घर जलने की सूचना मिल रही है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पिता और दादा ने बताया कि सभी लोग खेत पर काम करने गए थे तभी सूचना मिली की  घर में आग लग गई है। दौड़ा कर आया तो सभी लोग आग बुझा रहे थे। बच्चो को जब खोजा गया तो कही नही मिला बाद में पलंग के नीचे दोनो का शव मिला। दो ही बच्चे थे और दोनो की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments