Homeनवादाविवेक ठाकुर ने कहा PM मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का...

विवेक ठाकुर ने कहा PM मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार

Bihar: नवादा पहुंच विवेक ठाकुर के द्वारा विशेष अभियान चला कर लोगों से मुलाकात कर देश के PM नरेंद्र मोदी के कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दिया गया। भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर नवादा में आयोजित विभिन्न कार्यों में शामिल हुए। सभी जगह स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भविष्य स्वागत किया गया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

भाजपा के देशव्यापी गांव चलो अभियान” के तहत विवेक ठाकुर ने नवादा लोकसभा के नेया और भगवानपुर गांव में प्रवेश कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा जनता में PM नरेंद्र मोदी के प्रति जबरदस्त उत्साह से स्पष्ट है की अबकी बार 400 पार तय है। PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है। भारत में सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर बना और कल खाड़ी देश के अबू धाबी में भी मंदिर का उद्घाटन प्रधान मंत्री जी के द्वारा किया गया।

वही जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा की आने वाला 2024 के लोकसभा चुनाव में हम नवादा लोक सभा जीतकर नरेंद्र मोदी जी के झोली में देगे। फिर से नरेंद्र मोदी को PM बनाना है। विवेक ठाकुर ने नवादा सदर के प्रथम प्रमुख एवं समाजसेवी स्व. रामनंदन प्रसाद सिंह के 12वीं पुण्यतिथि पर ग्राम समाय पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। नवादा परिसदन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने नवादा शहर के कई गणमान्य प्रमुख लोग जैसे संजय कुमार मुन्ना , डॉक्टर अशोक कुमार , डॉक्टर शत्रुध्न सिंह के आवास पर जाकर भेंट कर वार्तालाप किया गया।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments