Homeरामगढ़विवाहिता की दहेज को लेकर गला घोंटकर हत्या

विवाहिता की दहेज को लेकर गला घोंटकर हत्या

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन- जमुरना पंचायत के नरहन गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका मंजू देवी की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना के सम्बन्ध में मृतिका की मां मुन्नी देवी ने विवाहिता के पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। मामले से सम्बंधित जानकारी लेने पर प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश पूर्वे ने बताया कि मृतिका की मां के आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आवेदन के मुताबिक मंजू का विवाह 1 वर्ष पूर्व नरहन गांव के विकास चौधरी से हुआ था।

विवाह के बाद ससुराल वालों ने दहेज की डिमांड शुरू कर दी। दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतिका की मां ने आवेदन में जिक्र किया है कि मेरी पुत्री को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले उसके साथ मारपीट भी करते थे। विवाह के समय सामर्थ्य भर उपहार दिया गया था। सोमवार की रात में ही ससुराल वालों ने मेरी पुत्री की हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह गांव वालों ने जानकारी दी तो जमानियां से नरहन पंहुचे। घर जाकर देखा तो घर में कोई नहीं था। आंगन में पुत्री का शव पड़ा था।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments