Tuesday, April 22, 2025
Homeरामगढ़विधायक सुधाकर सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

विधायक सुधाकर सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ में शुक्रवार को हुए राजद के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान। बाजार के एक मैदान के पास आयोजित सम्मेलन में संगठन की मजबूती के साथ- साथ बूथ अध्यक्षों व पन्ना प्रमुखों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर पूर्व कृषि मंत्री व विधायक सुधाकर सिंह ने भी केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की जुमलेबाजी वाली मोदी सरकार को बिहार की जनता उखाड़ फेंकेगी। केंद्र की एनडीए सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। नौजवान, किसान, मजदूर के साथ समाज का हर जनता  परेशान है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

साथ ही सुधाकर सिंह ने कहा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार के युवाओं का भविष्य है। 17 महीनो में उन्होंने लोगों को रोजगार देकर साबित कर दिया है। उन्होंने किसानों की भलाई के लिए मंडी कानून लागू करने के लिए लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक किया। इसके बाद जनसहयोग के साथ संघर्ष का ऐलान किया। वही  सुधाकर सिंह ने आगे कहा की किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा। ऐसे में मेरे जीवन का अहम मकसद किसान कल्याण है। आखिरी दम तक बिहार के किसानों की लड़ाई लड़ने का फैसला मैंने कर लिया है। इस मौके पर मौजूद भभुआ विधायक भरत बिंद व मोहनियां की विधायक संगीता कुमार ने भी केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार के विकास व यहां की जनता के कल्याण के लिए बक्सर लोकसभा क्षेत्र से सुधाकर सिंह को दिल्ली भेजना जरूरी है।

NS News

दलित एक्ट की धमकी दे रंगदारी की मांग न देने पर मारपीट व लूटपाट, FIR दर्ज

NS News

युवक ने जहर खा किया आत्महत्या

NS News

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जाँच में जुटी पुलिस

NS News

फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक के पास से बरामद हुआ महिला का शव

NS News

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

NS News

पुसौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से यात्री की मौत

NS News

पश्चिम बंगाल से कुम्भ स्नान करने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

NS News

दो वर्षीय बच्चे के हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NS News

नेशनल हाईवे पार कर रहे ग्रामीण की ट्रक की चपेट में आने से मौत

NS News

कुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालु से भरी कार की ट्रक से टक्कर, 1 की मौत 8 घायल

सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि इस बार बक्सर से भाजपा को चारो खाने चित्त कर देना है। सम्मेलन में वक्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 17 महीने में पढ़ाई, दवाई, कमाई, सुनवाई व कार्रवाई की उपलब्धियों को जनता के बीच पंहुचाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामब्यास बिंद व संचालन मुनेन्द्र गुप्ता ने किया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष अकलू राम, प्रधान महासचिव भोलानाथ यादव, ब्यापार मंडल अध्यक्ष हरिद्वार सिंह, दुखी सिंह, बब्बन लाल श्रीवास्तव, गजानंद सिंह, अविनाश सिंह पिकू, सुभाष राम, बिरजू पटेल, ओम प्रकाश सिंह, चंद्रमोहन पाल, नंद कुमार यादव सहित कई ने अपने विचार रखे।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments