Homeबिहारविधानसभा परिसर में दलित और महिला अपमान को ले सत्ता पक्ष और...

विधानसभा परिसर में दलित और महिला अपमान को ले सत्ता पक्ष और विपक्ष का प्रदर्शन

Bihar: बिहार विधानसभा में शुक्रवार को सदन की गतिविधियां प्रारंभ होने से पूर्व विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन हुआ, सत्ता पक्ष के लोग मोदी सरकार के शासन में महिलाओं पर हुए अत्याचार के मुद्दे पर आवाज बुलंद कर रहे थे वहीं भाजपा के नेता गुरुवार को विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ हुई बदसलूकी के मामले को लेकर सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के कक्षा के बाहर धरना पर बैठे नजर आए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS NEWS
NS NEWS

सत्ता पक्ष का आरोप था कि जब से इस देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है, कथुवा-कटवा उन्नाव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला हो, मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घूमने का मामला हो या फिर बिलकिस बानो का मामला हो, इन सभी मामलों में महिलाओं के अधिकार का हनन हुआ है, मोदी सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए बड़ी-बड़ी घटनाएं होने के बाद भी मौन साधे है।

दूसरी तरफ विपक्षी दल भाजपा ने शुक्रवार को सदन की गतिविधियां प्रारंभ होने के पूर्व जीतन राम मांझी के समर्थन में मोर्चा संभाल लिया था, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा सदस्य सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के कार्यालय कक्ष के बाहर धरना पर बैठ गए और दलित मुख्यमंत्री के साथ हुए अपमान के मसले उठाया, नेता प्रतिपक्ष ने कहा इस सदन में एक दलित पूर्व उप मुख्यमंत्री का अपमान हुआ है राज्य में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments