Monday, May 12, 2025
Homeबेगूसरायविधवा के साथ दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट

विधवा के साथ दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट

Bihar: बेगूसराय जिले में बकरी चराने गई एक विधवा महिला की शव बालान नदी किनारे मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी खोजबीन पर 4 घंटे बाद परिजनों को महिला का शव मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस चिन्हित घटनास्थल पहुंचे बालान नदी के किनारे मुसहरी घाट से शव को पुलिस ने बरामद की है। दरसल यह घटना बछवारा थाना इलाके की है। विधवा महिला बछवाड़ा  थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। परिजनों ने मृतिका के शरीर पर कई जख्म के निशान एवं भौतिक स्थिति को देखकर उसके साथ लूट के साथ-साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घरवालों ने बताया कि उसके साथ गलत काम के बाद हत्या कर गाछी से शव उठा कर ले गया और दूर जाकर नदी किनारे फेंक दिया। उन्होंने बताया कि अन्य दिनों की तरह बीते शनिवार को 11बजे वह बकरी चराने गई थी। जहां से देर शाम तक घर नहीं लौटी जबकि बकरी घर लौट आई थी। उन्होंने बताया कि सब दिन 4:30 बजे तक लौट आती थी। लेकिन शनिवार को काफी देर होने पर घरवालों ने कई बार गाछी सहित उसके आसपास के क्षेत्रों में ढूंढा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तब थक हार कर दर्जनों ग्रामीणों के साथ ढूंढते ढूंढते बालान नदी किनारे पहुंचा तो उसे बालान नदी के मुसहरी घाट से मृत अवस्था में पाया।

उन्होंने आरोप लगाया है कि मृतका के कान एवं हाथ में पहने चांदी के जेवर भी लूट ली और गला घोट कर हत्या कर शव  को नदी किनारे फेंक दिया है। गंभीर आरोप लगाते हुए घरवालों ने बताया कि घटनास्थल पर देखे गए युवक पर इसके पूर्व भी इस तरह के संगीन जुर्म के कई आरोप है पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले से संबंधित जानकारी लेने पर पुलिस ने बताया कि नदी किनारे गिरने से महिला की मौत होना प्रतीत होता है वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।

NS News

कल्याणपुर पैक्स गोदाम का सटर तोड़, चोर ले भागे 600 बोरी धान

NS News

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

NS News

माँ के गोद से डेढ़ वर्षीय बच्चे को खेलाने के बहाने लेकर युवक हुआ फरार, जाँच में जुटी पुलिस

NS News

चलती बाइक से गिरकर महिला हुई घायल, स्थिति गंभीर

NS News

कर्मनाशा नदी पर बनी पुल से गिरकर हुई एक युवक की मौत

NS News

सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

NS News

बाइक व ऑटो की जोरदार टक्कर, 1 की मौत 2 घायल

मृतक ओमप्रकाश यादव चौकीदार

स्कॉर्पियो व बाइक की जोरदार टक्कर, चौकीदार समेत 2 की मौत 1 घायल

NS News

दुर्गावती रेलवे स्टेशन से सिग्नल केबल चुरा ले जा रहे 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार

NS News

ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments