Homeमोहनियाविद्युत तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

विद्युत तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेज गांव के बधार में गुरुवार को विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से एक किशोर के मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक किशोर की पहचान बरेज गांव निवासी परमात्मा सिंह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घर में विलाप करतीं महिलाएं
घर में विलाप करतीं महिलाएं

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के चचेरे भाई की गुरुवार को शादी थी। शाम को बारात जाने वाली थी। इसी की तैयारी में परिवार के लोग व्यस्त थे। राहुल कुमार घर से लगभग 500 मीटर दूर बधार में चला गया। जहां 440 वाल्ट का तार टूटकर गिरा था। उसके स्पर्श से उसकी मौत हो गयी। काफी देर बाद ग्रामीणों ने देखा की एक लड़का खेत में गिरा है।उसके शरीर से विद्युत प्रवाहित तार सटा है।

जिसके बाद विद्युत विभाग को फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद स्वजन राहुल को अनुमंडल अस्पताल मोहनियां लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल मातम में बदल गया। राहुल दो भाई बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments