Homeकैमूरलेनदेन के विवाद में युवक की बेरहमी से पीट -पीट कर हत्या

लेनदेन के विवाद में युवक की बेरहमी से पीट -पीट कर हत्या

Bihar: केवल 6 हजार के लेन देन के विवाद में रामगढ़वा के नंदलाली के एक युवक की सिसवनिया में पीट पीट कर  हत्या कर देने का मामला सामने आया है। दरसल यह पूरी घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में रविवार की है। सिसवनिया के चंद्रदेव सहनी छत के सेंटरिंग का कार्य करते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इन्होंने नंदलाली के मुनचुन सहनी के मकान की छत का सेंटरिंग किया था। चंद्रदेव साहनी का उक्त सेंटरिंग कार्य का मुनचुन सहनी के यहां 6 हजार रुपए का बकाया था। लेकिन मुनचुन सहनी के परिवार वालो का यह कहना है कि उक्त सेंटरिंग मिस्त्री ने काम को अधूरा छोड़ दिया था। इसलिए यह रुपय बकाया रह गया था। मोटरसाइकिल से रामगढ़वा जाने के क्रम में सिसवनिया गांव में मुनचुन सहनी की लकड़ी से पीट कर उक्त लोगों ने हत्या कर दी।

इस घटना की सूचना मिलते ही नंदलाली के लोग आक्रोशित हो गए और रामगढ़वा थाना कार्यालय पर पहुंच गए, और अफ़रा-तफ़री का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से पुलिस ने माहौल को शांत किया और हत्या करने वाले लोगों की छापेमारी में निकल गई। पुलिस ने इस मामले में चंद्रदेव सहनी की पत्नी और पुत्र को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मुनचुन सहनी के परिजनों का आरोप है कि मुनचुन सहनी की हत्या उसी गांव के चंद्रदेव सहनी ने गांव के 20से 25 लोगों के सहयोग से पीटकर कर दी है। लोगों में इस घटना से काफी आक्रोश है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments