Homeभगवानपुरलगभग साढ़े 12 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लगभग साढ़े 12 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार भगवानपुर  अधौरा सड़क पर मारिया आश्रम के समीप अधौरा की तरफ से आ रहे, एक बाइक पर सवार दो गांजा तस्करों को 12 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले से सम्बंधित जानकारी लेने थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की अधौरा की तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति गांजा लेकर आ रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधि अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी करण सोनी है जो भोला जायसवाल का पुत्र है जबकी दूसरा अपराधी  बभनी कला गांव  निवासी सिद्धार्थ यादव है जो श्रम सिंह यादव के पुत्र बताये गए है, जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों उत्तर प्रदेश से गांजा लेकर आ रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments