Homeबेतियारेप पीड़िता के मंगेतर ने लिया घिनौना बदला आरोपी के साथ अप्राकृतिक...

रेप पीड़िता के मंगेतर ने लिया घिनौना बदला आरोपी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार

Bihar: 3 महीने तक जबरन लड़की के साथ किए गए दुष्कर्म का बदला दुष्कर्म पीड़िता के मंगेतर ने बहुत ही खौफनाक लिया है आरोपी के साथ पीड़िता के मंगेतर ने अप्राकृतिक यौनाचार किया इतना ही नहीं उसका एक वीडियो भी बना लिया, वीडियो सामने आने के बाद मंगेतर के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है, मामला बेतिया जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

दरअसल पुरा मामला यह है कि सहोदरा थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ एक 15 वर्षीय लड़के के द्वारा लगभग 3 महीने तक जबरदस्ती दुष्कर्म किया जाता रहा, इस घटना की जानकारी लड़की के मंगेतर को मिली इसके बाद दुष्कर्म करने वाले लड़के को पीड़िता के मंगेतर के द्वारा धोखे से बुलाया गया नशीली दवाई खिलाकर अप्राकृतिक यौनाचार किया गया, इन सभी में सबसे मुख्य बात यह है कि आरोपी और मंगेतर दोनों आपस में दोस्त भी हैं।

मामले में पीड़ित लड़की का आरोप है कि वह ट्यूशन पढ़ाने जाती है तीन माह पहले आरोपित लड़के के द्वारा उसके गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया गया जान से मारने की धमकी दी गई इसके बाद जबरदस्ती बीते 3 महीने से दुष्कर्म किया जाता रहा है, वही इस बयान के बाद पुलिस के द्वारा लड़की को न्यायालय में उपस्थित करवाते हुए 164 का बयान दर्ज करवाया गया है।

मामले में थानाध्यक्ष धीरज कुमार के द्वारा बताया गया, दुष्कर्म पीड़ित लड़की एवं आरोपी युवक जिसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार हुआ है दोनों मामले में दो अलग-अलग प्राथमिक दर्ज किए गए हैं, अप्राकृतिक यौनाचार करने वाला लड़का एवं दुष्कर्म करने वाले दोनों लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments