Homeरामगढ़रामगढ़ पहुंचे पूर्व विधायक अशोक सिंह ने सरकार को हर मोर्चे पर...

रामगढ़ पहुंचे पूर्व विधायक अशोक सिंह ने सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ सिसौड़ा में आयोजित एनडीए का हला बोल पोल खोल कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक व भाजपा नेता अशोक सिंह ने कहा की राज्य की नीतीश तेजस्वी सरकार हर मोड़ पर विफल है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है, उसका ढिंढोरा पीटने वाली सरकार कुर्सी बचाने का खेला खेल रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह ने कहा कि बिहार सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। शिक्षा का तमाशा बना दिया है, हत्या लूट अपहरण जैसी घटनाएं आम हो गई है, महिला सुरक्षित नहीं है। किसान उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। वेबसाइट थका हुआ महसूस कर रहे हैं।

मजदूर की हालत दयनीय है चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है, रामगढ़ विधानसभा में लोग हैरान है। विकास कार्य ठहर गया है। वही कार्यक्रम के अध्यक्षता रामगढ़ मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह व संचालन विकास पांडे ने किया। सभा को दुर्गावती मंडल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा हनुमान मंडल अध्यक्ष संदेश चौधरी जिलाध्यक्ष मधुर जायसवाल पूर्व प्रमुख संजय सिंह सोनू राय विधानसभा प्रभारी विधान सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष मौर्य सहित कई उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments