Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक गांव से करीब 2 किमी दूर उत्तर नौहाटा पछेहरा पथ में राइस मिल के पास लघुशंका (पेशाब) करने के लिए गए हुए थे। जंहा गिरी हुई बिजली की तार की चपेट में आ गए। वही जब तार छुड़ाने की कोशिश की तो उसका हाथ भी चिपक गया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजनों द्वारा शव को भभुआ सदर अस्पताल में शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। आपको बता दे कि मृतक के तीन भाई थे। मृतक ही अपने घर का मालिक था। इनके बड़े भाई शिक्षक है तो छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। वही मृतक की पत्नी रोते रोते बेहोश हो जा रही है। जहा ग्रामीण महिलाओं द्वारा ढांढस बढ़ाया जा रहा है। मृतक को एक लड़का व एक लड़की है।