Homeचैनपुरमेडिकल कॉलेज की कैबिनेट में मंजूरी के बाद मंत्री जमा खान ने...

मेडिकल कॉलेज की कैबिनेट में मंजूरी के बाद मंत्री जमा खान ने नीतीश कुमार को दिया धन्यवाद

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौघरा में स्थित आवास पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान द्वारा गुरुवार को प्रेसवार्ता करते हुए कैमूर के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं को कैबिनेट में मिली मंजूरी की जानकारी दी गई है, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने बातचीत में बताया सीएम नीतीश कुमार की कैमूर मे प्रगति यात्रा में की गई विकास परियोजनाओं की घोषणाओ के बाद, विधानसभा की कैबिनेट मे पास हो गई है, जिसके लिए मंत्री जमा खान के द्वारा सीएम नीतीश कुमार का धन्यवाद किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैमूर जिले के लिए स्वीकृत प्रमुख योजनाएँ:

1. मेडिकल कॉलेज की स्थापना: कैमूर जिले की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई।
4,02,14,00,000 रुपये (चार अरब दो करोड़ चौदह लाख) की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा।
इससे स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
2. सोन नदी कोहिरा लिंक परियोजना:

चैनपुर, चाँद और भगवानपुर प्रखंड के किसानों के लिए राहत।
154 करोड़ 54 लाख 28 हजार रुपये की लागत से परियोजना को मंजूरी।
सिंचाई सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।

3. जमानियाँ से ककरैत गंगा जल उवह सिंचाई योजना:
528 करोड़ 44 लाख 37 हजार रुपये की लागत से यह परियोजना शुरू होगी।
कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

4. भगवानपुर प्रखंड में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण:
37 करोड़ 11 लाख 15 हजार रुपये की लागत से खेल परिसर बनेगा।
युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा।

5. अधौरा प्रखंड में बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना:
भू-जल संकट से निपटने के लिए सोन और दुर्गावती नदियों के जल का उपयोग होगा।
कई पंचायतों को पीने और सिंचाई के लिए जल मिलेगा।

6. आरा-मोहनिया पथ पर बाईपास का निर्माण:
54 करोड़ 9 लाख 41 हजार रुपये की लागत से बाईपास बनेगा।
इससे यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

7. रेहल से रोहतासगढ़ होते हुए चौरासन मंदिर तक सड़क निर्माण:
66 करोड़ 89 लाख 36 हजार रुपये की लागत से सड़क बनेगी।
क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

8. चैनपुर प्रखंड में करकटगढ़ इको पार्क का जीर्णोद्धार:
इसके अलावा अधौरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज का निर्माण, जगदहवा बाँध का जीर्णोद्धार, प्रेक्षागृह का निर्माण और अधौरा पहाड़ में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की भी घोषणा की गई है।
मंत्री मोहम्मद जमा ख़ान ने कहा कि इन सभी योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments