Homeगयामृत्युंजय तिवारी ने कहा चुनाव आते-आते जीतन राम मांझी महागठबंधन में आएंगे

मृत्युंजय तिवारी ने कहा चुनाव आते-आते जीतन राम मांझी महागठबंधन में आएंगे

Bihar: गया पहुंच राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जीतन राम मांझी का दिल अभी भी महागठबंधन की तरफ है। चुनाव आते-आते हो सकता है कि मांझी जी महागठबंधन में आ जाएं, क्योंकि महागठबंधन में ही उन्हें सबसे ज्यादा सम्मान मिला है। नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है ? भले ही वे एनडीए में चले गए हो, लेकिन उनका दिल महागठबंधन की तरफ ही है। इस दौरान बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव के घर पर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प-गुच्छ और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी के पुत्र ने 10 सीट की मांग की है, अगर एनडीए उन्हें 10 सीट देती है, तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को तोड़ने का काम करती है। जिसका उदाहरण चिराग पासवान है। चिराग पासवान की पार्टी को उन्होंने तोड़ दिया, अब देखना है कि चिराग पासवान को भी बीजेपी कितनी सीट देती है ? इससे और दलों को भी सीख लेनी चाहिए। महागठबंधन में सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा मान सम्मान दिया जाता है। वही 22 जनवरी को घर में दिया जलाने के सवाल पर वह भड़क उठे उन्होंने कहा कि आपको दिखाई नहीं देता है, मैं माथे पर टीका लगा कर आया हूं। मैं घर में भी दिया जलाता  हूं। फिर 22 तारीख को ही दिया जलाने का क्या औचित्य है ? उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हिंदू के नाम पर सिर्फ वोट लेना जानते हैं अयोध्या श्री राम मंदिर के नाम पर जमकर राजनीति हो रही है। राम नाम जपना और हिंदू का वोट अपना अब यह नहीं चलेगा। स्वयं भगवान श्रीराम भी इन्हें माफ नहीं करेंगे। इन लोगों की विदाई तय है।

साथी उन्होंने नीतीश-तेजस्वी सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि सबसे ज्यादा रोजगार हमारी सरकार ने देने का काम किया है। सिर्फ बिहार ही नहीं दूसरे राज्यों के भी लोग यहां नौकरी पा रहे हैं। इससे दूसरे राज्यों की सरकारों को भी सीख लेना चाहिए। बिहार में व्यापक विकास हो रहा है। जनता सब देख रही है और समझ रही है। समय आने पर जवाब देगी।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments