Homeमुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर के सकरा से पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े अपराधी को किया...

मुजफ्फरपुर के सकरा से पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े अपराधी को किया गया गिरफ्तार

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से पाकिस्तान के आतंकी संगठन से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। दरसल गुजरात में हिंदू स्नातक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा की हत्या की साजिश और धमकी देने के मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई है। गुजरात पुलिस की गिरफ्त में आए शहनाज उर्फ अली की सकरा के चक अब्दुल्ला गांव में ननिहाल है। वही से उसकी गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में गुजरात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहनाज नेपाल में रहकर इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने के साथ अन्य साजिश में शामिल रहता था। उपदेश राणा की हत्या की साजिश में मौलाना सोहैल अबुबक्र तिमोल की गिरफ्तारी के बाद यह  खुलासा हुआ। सोहैल का संबंध पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़ने के बाद गुजरात पुलिस ने इसकी और कड़ियों जोड़ीं।
उसने ही शहनाज उर्फ अली को पाकिस्तानी संगठन के साथ जोड़ा था। गिरफ्तार युवक नेपाल में शहनाज के नाम से जाना जाता है। 

सोहैल ने मार्च में उपदेश राणा को धमकी दने के लिए लाओस के एक नंबर का इस्तेमाल किया था। इस ग्रुप कांड में पाकिस्तान और नेपाल के लोगों को भी जोड़ा था। बताया जा रहा है कि इस कांड  में शहनाज भी शामिल था। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा एवं एक न्यू चैनल के एडिटर को भी धमकी देने की साजिश का इनपर आरोप है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या से भी उसका तार जुड़ रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से अधिक जानकारी नहीं दी गई है

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments